फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हमीरपुर के चिकासी गांव निवासी आशीष (22) किसी कार्य के बाइक से महोबा आ रहा था। तभी कबरई के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसी तरह कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेकनगर निवासी इफ्तिखार (40), चरखारी निवासी पुष्पा (30), समदनगर निवासी रोशन (50), छानीकला निवासी मंगल (36) व मुढ़ारी निवासी नरेश (27) अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें