फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के दो पोल टूटे, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। परथनिया गांव में मंगलवार की रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हाईटेंशन लाइन के दो पोल टूट गए। घटना के समय बिजली आपूर्ति चालू थी, लेकिन रात का समय होने से आसपास किसी के मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सड़क निर्माण में लगे डंपर की टक्कर से पोल टूटकर लाइन सड़क किनारे गिरने से निकली चिंगारी से एक गुमटी में आग लग गई। सूचना पर विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद कराई और आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
दुकानदार दिलीप गुप्ता ने बताया कि आग लगने से गुमटी में रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। विद्युत विभाग के अवर अभियंता अंबिका पटेल का कहना है कि टूटे पोल व लाइन को दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें