फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुताई करते समय आग का गोला बना ट्रैक्टर, चालक झुलसा

विज्ञापन
खेत की जुताई के दौरान आग लगने से जला ट्रैक्टर - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा सुगिरा निवासी रवि तिवारी अपने निजी ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करा रहा था। गांव का ही कल्लू कुशवाहा ट्रैक्टर चला रहा था। रात करीब 12 बजे अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर आग का गोला बन गया। तब चालक ट्रैक्टर से कूद गया।
विज्ञापन

हालांकि आग की चपेट में आने से कल्लू झुलस गया। जिसका उपचार समीप के प्राइवेट क्लीनिक में कराया गया। आग की लपटे देख आसपास के किसान एकत्र हो गए। उन्होंने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया। पीड़ित किसान ने बताया कि आग की घटना में लाखों की क्षति हुई है। इंजन गर्म होने से ट्रैक्टर में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें