पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम पहाड़िया निवासी अजय (12) पुत्र लालबहादुर रैक्वार रविवार को सुबह गांव से निकली वर्मा नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक गहराई में चले जाने के कारण डूब गया। नदी के आसपास सन्नाटा होने के कारण किशोर को बचाने के लिए कोई नहीं पहुंचा।
एक घंटे तक किशोर का कोई पता न चलने पर परिजन गांव में तलाश करने के बाद नदी की तरफ चले गए। नदी किनारे उसके कपड़े रखे देख परिजनों को डूबने की आशंका होने पर ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कर किशोर को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिय। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद