फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल जताया विरोध

Sat, 06 Sep 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 05 एमएएचपी 14 परिचय-स्टेशन रोड पर मशाल जुलूस निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत: परिषद
विज्ञापन
महोबा। जनपद बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं व छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महोबा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

मशाल जुलूस शहर के स्टेशन रोड पर स्थित अमर शहीद राकेश चौरसिया के स्मारक स्थल से शुरू हुआ। जो झलकारी बाई चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान छात्रों व परिषद के कार्यकर्ताओं ने दमनकारी नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर चल रहे आंदोलन को किसी भी कीमत पर दबाया नहीं जा सकता। जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती और विवि में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होता तब तक परिषद का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर एबीवीपी के विभाग संयोजक शिवम विश्वकर्मा, जिला संयोजक कृष्णा सिंह, हिमांशु कश्यप, शिवम पाठक, विपिन राजपूत, वैभव तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें