महोबा। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी पर जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें लोगों का हुजूम उमड़ा। लोग हाथों में हरे परचम लहराते हुए चलते रहे।
शहर के मोहल्ला समद नगर में हजरत समद साहब की दरगाह से दोपहर दो बजे शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन और जुलूस कमेटी के अध्यक्ष बदर फारुख हाशमी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। हवेली दरवाजा, भटीपुरा, मकनियांपुरा, दरियापुरा, मिशन चौराहा, सुभाष चौक, ऊदल चौक, आल्हा चौक समेत विभिन्न मार्गों से होता हुआ देर शाम जुलूम पठानपुरा पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोगों को जगह-जगह जलपान कराया गया। जुलूस में भटीपुरा कमेटी की ओर से बनाई गई मस्जिद-ए-अक्सा आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर अल्ताफ हुसैन, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, रामजी गुप्ता समेत तमाम लोग शामिल रहे। सुरक्षा को लेकर अपर एसपी वंदना सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय जुलूस मार्गों का भ्रमण करते रहे।
-
गांवों और कस्बों में हरे परचमों संग निकला जुलूस
महोबा। कस्बा और ग्रामीणा क्षेत्रोंं में ईद मिलादुन्नबी पर हरे परचमों संग जुलूस निकाला गया। अजनर संवाद के अनुसार कस्बे मेंं ईद मिलादुन्नबी पर नमाज के बाद जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस बस स्टैंड होते हुए पीर बाबा की मजार पर पहुंचकर समाप्त हुआ। वहीं रात में मजार के पास कव्वालियों के आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने सूफियाना कलाम पेश करेंगे। श्रीनगर संवाद के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पर जामा मस्जिद से कमेटी के अध्यक्ष अबरार मोहम्मद के नेतृत्व जुलूस प्रारंभ हुआ। जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। ग्राम प्रधान आशीष राजपूत व समाजसेवी मो. इकबाल ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत कर फूल बरसाए। खरेला संवाद के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पर औलिया बाबा दरगाह पहरेथा से जुलूस निकाला गया। इस मौके पर राका मंसूरी, मो. शहीद, वाहिद अहमद, अनीस अंसारी, अहमद खान, मो. नफीस, मजीद खान, आशिक अली, साहिल, पहरेथा के दीपू सिंह, राकेश तिवारी आदि जुलूस में शामिल रहे। बेलाताल संवाद के अनुसार जुलूस जुगयाना मुहाल से शुरू हुआ। जो जमींदारी, बजरिया, चमन चौराहा, मुख्य बाजार, गल्ला मंडी होता हुआ ड्योढ़ीपुरा पहुंचा और उसी मार्ग से वापस होते हुए कचेरनपुरा की जामा मस्जिद में पहुंच कर समाप्त हुआ। लोगों ने स्टॉल लगा कर जुलूस में शामिल अकीदतमंदो का स्वागत किया। पनवाड़ी संवाद के अनुसार कस्बे में ईद मिलादुन्नबी पर परंपरागत तरीके से जुलूस निकाला गया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम धवर्रा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों को जगह-जगह शरबत, फल, मीठा चावल, बिस्कुट, ठंडा पानी वितरण किया गया। कमेटी सदर शहजाद मंसूरी, कमरूद्दीन मंसूरी, एड. गुलाम मंसूरी, रहीस इलाही, रविंद्र खरे, प्रवीण दुबे, राजाराम अहिरवार, मो. ताज आदि मौजूद रहे। कबरई संवाद के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पर कस्बे की रजा मस्जिद और बांदा चौराहे से अकीदतमंदों ने भव्य जुलूस निकाला। इस मौके पर शहजाद, बल्ले, शमशाद, एहशान, मुस्ताक, कुलदीप सेन, शब्बीर, अनीस, राममिलन वर्मा, सैय्यद अली, गंगाराम श्रीवास, भगवानदास, इरफान पठान आदि शामिल रहे। चरखारी संवाद के अनुसार जुलूस में हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। कमेटी की ओर से बाजार में व्यापारियों को गुलाब के फूल के साथ तिरंगा मिठाई देते हुए मुबारकबाद दी। इस मौके पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, रामपाल कुशवाहा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कालीचरण दीक्षित, डॉ. उमाशंकर तिवारी, रमन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
फोटो 05 एमएएचपी 15 परिचय-जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी जुलूस के आगे खिताब करते चलते शहर काजी सैय्यद आफा
फोटो 05 एमएएचपी 15 परिचय-जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी जुलूस के आगे खिताब करते चलते शहर काजी सैय्यद आफा
फोटो 05 एमएएचपी 15 परिचय-जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी जुलूस के आगे खिताब करते चलते शहर काजी सैय्यद आफा
फोटो 05 एमएएचपी 15 परिचय-जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी जुलूस के आगे खिताब करते चलते शहर काजी सैय्यद आफा
फोटो 05 एमएएचपी 15 परिचय-जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी जुलूस के आगे खिताब करते चलते शहर काजी सैय्यद आफा
फोटो 05 एमएएचपी 15 परिचय-जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी जुलूस के आगे खिताब करते चलते शहर काजी सैय्यद आफा