फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बूगी-बूगी डांस में आस्तिक, जानवी व सुरभि बनीं विजेता

Sat, 13 Sep 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 14 परिचय-बूगी-बूगी डांस में प्रस्तुति देते विजेता आ​स्तिक यादव। संवाद
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में चल रहे ऐतिहासिक जलविहार मेला के सांस्कृतिक मंच पर बृहस्पतिवार की रात बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता हुई। इसमें कुलपहाड़ के आस्तिक यादव विजेता बने जबकि महोबा की जानवी सक्सेना दूसरे और कुलपहाड़ की सुरभि सोनी तीसरे स्थान पर रही। देर रात तक चली प्रतियोगिता में 85 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बूगी-बूगी कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने किया। प्रतियोगिता में पांच से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने डांस की प्रस्तुति दी। धार्मिक और फिल्मी गीतों पर छोटे-छोटे बच्चों की जबरदस्त प्रस्तुतियां देखकर दर्शक दंग रह गए। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक अमित साहू, अंकित शुक्ला और दिलीप कुशवाहा को भी परिणाम घोषित करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। देर रात तक कार्यक्रम देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

फोटो 12 एमएएचपी 14 परिचय-बूगी-बूगी डांस में प्रस्तुति देते विजेता आस्तिक यादव। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें