फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाने के ग्राम पुन्निया में घर के दरवाजे पर लगे विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव के दीपक वर्मा (20) पुत्र पप्पू वर्मा के घर के दरवाजे पर विद्युत पोल लगा है। एक सप्ताह पहले गांव में 30 पोल लगाकर बिजली लाइन बिछाई गई थी। बारिश का मौसम होने से बिजली पोलों में करंट उतर रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार को दीपक वर्मा घर से बाहर निकला तो उसका हाथ बिजली पोल को छू गया। करंट लगने से युवक मौके पर ही अचेत हो गया। परिजन आनन फानन में उसे पीएचसी खेरला ले गए। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। विद्युत विभाग के जेई अंबिका पटेल ने सूचना पर लाइन दुरस्त कराने का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें