फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डेटोनेटर के धमाके में श्रमिक का हाथ उड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के एक पहाड़ में खनन कार्य के दौरान लगाए गए डेटोनेटर की जांच करते समय अचानक हुए धमाके में एक श्रमिक का हाथ उड़ गया। धमाके की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हआ है। उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

भगतसिंह नगर निवासी रामपाल कुशवाहा (55) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार की देर शाम वह गंज पत्थरमंडी स्थित पहाड़ पर काम कर रहा था। पहाड़ में खनन के लिए डेटोनेटर लगाकर धमाके की तैयारी की जा रही थी।
धमाके से पहले श्रमिक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर चेक कर रहा था तभी धमाका हो गया। इससे रामपाल का एक हाथ पूरी तरह से शरीर से अलग हो गया और शरीर में गंभीर चोटें आईं। धुआं छटने के बाद रामपाल खून से लथपथ बेहोश पड़ा मिला। उसे खदान से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया जहां से झांसी रेफर किया गया है। घायल के भाई राजबहादुर ने बताया कि रामपाल का इलाज झांसी के एक निजी अस्पताल में हो रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

बताया कि रामपाल ने 21 अप्रैल को बेटी आराधना की शादी की थी। पत्नी शकुन, बेटे मनीष व अनीष के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें