फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्क्रूटनी के लिए 17 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से दो दिन पहले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया गया। अब यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से स्क्रूटनी आवेदन को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके तहत छात्र-छात्राओं को परिषद की वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। लिखित और प्रयोगात्मक प्रश्नपत्रों के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद चालान से शुल्क राजकीय कोषागार में जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर शुल्क जमा करने के मूल चालान के साथ उसका सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक से 17 मई तक भेजना होगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि समयसीमा के अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी कराई जाएं ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें