फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के पहरा गांव में बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटी समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहरा निवासी बल्दू कुशवाहा मंगलवार को बाइक से पत्नी सुक्खी (50) व नातिन सृष्टि के साथ भतीजे बसंत के यहां आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल होने दिसरापुर गांव गया था। देर शाम सभी लोग बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गड्ढे में बाइक उछलने से महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक महिला को कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कस्बा चरखारी निवासी मानसिंह (22) मंगलवार की शाम बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। इसी तरह चिल्ली निवासी रामपाल, बीला निवासी रवि, महोबकंठ निवासी इस्माइल, राठ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी आशा, मधु व उसकी बेटी पीहू अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रवि और इस्माइल की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें