फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिला अस्पताल के सफाईकर्मी ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 08 परिचय-संतोष (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
महोबा। शहर के शुक्रवारी बाजार के पास बुधवार की रात जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजन से जानकारी ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से थाना कबरई के गहरा गांव निवासी संतोष (25) शुक्रवारी बाजार के सामने किराये के मकान में छोटे भाई धीरज के साथ रहता था। वह अस्पताल में डायलिसिस यूनिट में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। रात को दोनों भाई भोजन करने के बाद अलग-अलग कमरे में चले गए। देर रात संतोष ने पंखे के हुक से गमछे से फंदा लगा लिया।सुबह काफी देर तक उसके कमरे से न आने पर धीरज को आशंका हुई। उसने कमरे में झांककर देखा तो संतोष का शव फंदे पर लटक रहा था।
घटना की सूचना परिजन और पुलिस को दी गई। छोटे भाई ने बताया कि संतोष की 24 नवंबर को थाना श्रीनगर के ढुड़इयन गांव में बरात जाना थी। उसने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें