फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस ए मोहम्मदी में उमड़ी भीड़

Mon, 12 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
-जुलूस में बच्चे नारे लगाते हुए - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जिले में हजरत मोहम्मद साहब की यौमे विलादत धूमधाम से मनाई गई। शहर में निकाले गए जुलूस ए मोहम्मदी में लोगों की भारी भीड़ जुटी। नारा ए तकबीर अल्लाह हो अकबर की सदाओं से शहर गूंज उठा। जुलूस में इरम बांध कर चल रहे छोटे छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


शहर में अपराह्न करीब 1 बजे अब्दुल समद साहब के आस्ताना परिसर से जुलूसे ए मोहम्मदी काजी ए शहर सैय्यद आफाक हुसैन और सैय्यद एरज हाशमी के नेतृत्व में निकाला गया। हवेली दरवाजा चौराहा, भटीपुरा, मकनियापुरा, डरियापुरा तिराहा, भीतरकोट, बंधानवार्ड, पानमंडी, सुभाष चौक, ऊदल चौक, आल्हा चौक सहित परंपरागत मार्गों से होता हुआ जुलूस देर शाम पठानपुरा में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान नवी का दामन नहीं छोड़ेंगे, सरकार की आमद मरहवा, सबसे प्यारा नवी हमारा, सुन लो भइया नवी की शान बच्चा बच्चा है कुर्बान आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज तिराहा, जुमा बाजार सहित तमाम स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगाें ने लंगर लुटाया।

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की जामा मस्जिद परिसर से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। यह राजा वार्ड, किशोरगंज, टिलवापुरा सहित नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुन: जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा जिला महासचिव रिजवान आलम, जिला मंत्री आनंद यादव, चेयरमैन गोपीबाबू लोग शामिल रहे। उप जिलाधिकारी विनय पाठक और सीओ नंदलाल ने जुलूस में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार जामा मस्जिद परिसर से जुलूस ए मोहम्मी निकाला गया। यह बीपार्क, ड्योड़ी दरवाजा, झंडा चौहरा होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान जगह जगह जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। बाद में अच्छी झांकी सजाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें