फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कुएं में चरवाहे का शव मिलने के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में दस दिन पहले कुएं में चरवाहे का शव मिलने और शरीर में धारदार हथियार से हमले के निशान मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भैरवगंज निवासी रामप्रसाद प्रजापति (60) 26 मई की सुबह दस बजे बकरियां चराने जंगल की ओर गए थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। तब रामप्रसाद का शव दुर्जन साहू के खेत में बने कुएं पर पड़ा मिला था। शरीर में धारदार हथियार से हमले के निशान थे।

मृतक की पत्नी लूली प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर पति की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया था। प्राथमिकी दर्ज न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को शिकायती पत्र देकर पूरा मामला बताया। एसपी के निर्देश पर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें