फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवर्तित समय पर चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आठ, नौ व 10 जून को ट्रेनों के समय में परिवर्तन के साथ संचालन किए जाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे की ओर से समयसारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा के दिनों में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झांसी मंडल की दो ट्रेनों के प्रस्थान समय को आवश्यकतानुसार परिवर्तित किया गया है। गाड़ी संख्या 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू ट्रेन का झांसी स्टेशन से प्रस्थान का परिवर्तित समय दोपहर 1:30 बजे रहेगा। वहीं गाड़ी संख्या 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर मेमू ट्रेन का झांसी स्टेशन से प्रस्थान का परिवर्तित समय शाम 6.25 बजे रहेगा।
रेल मंडल झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर दो अतिरिक्त अनारक्षित एग्जाम स्पेशल रैक की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें