फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संत रविदास जयंती पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा

Sun, 01 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 23 परिचय-शहर में शोभायात्रा में शामिल संत रविदास की झांकी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। संत शिरोमणि रविदास जयंती जिले में परंपरागत तरीके से मनाई गई। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर के रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई शोभायात्रा में लोगोंं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार कस्बे के पचराहा में संत रविदास मंदिर में जयंती मनाई गई। इस दौरान कन्या भोज कराया गया। इस मौके पर विधायक बृजभूषण राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालीचरण दीक्षित, छविलाल वर्मा आदि मौजूद रहे। गुढ़ा गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस मौके पर शंकरलाल अहिरवार, ओमप्रकाश, चतुर्भुज अहिरवार आदि मौजूद रहे। बेलाताल संवाद के अनुसार संत शिरोमणि रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान अश्वनृत्य और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक झांकियों ने लोगों का मनमोहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान छोटेलाल, मौला बक्स, रामबाबू अहिरवार, जगत सिंह, ओमप्रकाश अहिरवार, प्रशांत राजपूत, रामशरण व्यास आदि मौजूद रहे।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार कस्बे में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पनवाड़ी ब्लॉक प्रमुख अंजना अनुरागी ने मंदिर पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार संत शिरोमणि रविदास जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें संत रविदास की आकर्षक झांकी के साथ घोड़े, बैंड-बाजे, डीजे आदि शामिल रहे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा मौजूद रहे। इसके बाद मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व गोष्ठी का आयोजन हुआ। अजनर संवाद के अनुसार संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में महिलाएं व युवतियां थिरकते चलती रहीं।

फोटो 01 एमएएचपी 23 परिचय-शहर में शोभायात्रा में शामिल संत रविदास की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें