फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 30 से अधिक उम्र वालों की सेहत की होगी जांच... तैयार होगी डिजिटल कुंडली

Sun, 01 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। स्वास्थ्य विभाग नई पहल शुरू करेगा। गैर संचारी रोग, कैंसर, मधुमेह व अन्य गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए अब 30 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के सेहत की जांच निशुल्क कराएगा। साथ ही गंभीर बीमारी वाले मरीजों का विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जांच में रोग ग्रसित पाए जाने पर मरीज का सरकार निशुल्क उपचार कराएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशाराम ने बताया कि बदलते समय में अब कम उम्र में ही लोग कैंसर, डायटबिटीज, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक समेत अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जागरूकता के अभाव में मरीज नियमित अपने सेहत की जांच नहीं कराते हैं। ऐसे में आगे चलकर यह समस्या गंभीर हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब गैर संचारी रोग व अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए 30 वर्ष और इससे अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की विशेष जांच कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जांच, उपचार और फॉलोअप का डाटा प्रतिदिन पोर्टल पर अपलोड होगा। एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। वह यह डाटा अपने क्षेत्र के संबंधित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को सौंपेंगी। सीएचओ उस डाटा का परीक्षण करेंगे और हाइपरटेंशन, डायबिटीज आदि की जांच कराएंगे। जो भी लोग संक्रमित पाए जाएंगे, उनको आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से निशुल्क हर माह दवाएं मिलेंगी। जिन लोगों के घर पर आशा या आंगनबाड़ी नहीं पहुंच पाती हैं, वह खुद आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जाकर अपनी जांच करा सकते हैं। उन्हें भी निशुल्क उपचार का लाभ मिलेगा। इनकी 80 बिंदुओं पर स्क्रीनिंग व पांच प्रकार की जांच होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें