फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 13.35 करोड़ से बनेगी परमानंद चौराहा से झलकारी बाई तिराहा तक फोरलेन सड़क

Sat, 11 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 13 परिचय-महोबा के चरखारी बाईपास मार्ग की यह सड़क बनेगी फोरलेन। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर के परमानंद चौराहा से झलकारी बाई तिराहा तक 13.35 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह फोरलेन सड़क 2.350 किलोमीटर लंबी होगी। इसको लेकर प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

परमानंद चौराहा से झलकारी बाई तिराहा की ओर जाने वाली सड़क को शहर के बाइपास मार्ग से नाम से जाना जाता है। यह सड़क अभी टू-लेन है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही करते हैं। सड़क को बेहतर तरीके से बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। शासन के अनु सचिव अभिषेक गंगवार ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से राज्य सड़क निधि के तहत प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। फोर लेन सड़क निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य सड़क निधि के अंतर्गत प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति राज्यपाल की ओर से जारी की गई है।
-
ऐतिहासिक कीरत सागर व स्टेशन पहुंचना होगा आसान
महोबा। परमानंद चौराहा से झलकारी बाई तिराहा मार्ग शहर का प्रमुख मार्ग है। यह सड़क ऐतिहासिक कीरत सागर व रेलवे स्टेशन को जोड़ती है। इस सड़क के फोरलेन बनने के बाद कीरत सागर, स्टेशन आदि स्थानों पर आने-जाने में सुगमता बढ़ेगी। साथ ही राठ रोड, पॉलीटेक्निक, चरखारी रोड, फतेहपुर बजरिया, नवीन जेल, केंद्रीय विद्यालय, सिंचाई विभाग कार्यालय, उद्योग विभाग कार्यालय, पान अनुसंधान केंद्र आदि स्थानों पर जाने के लिए भी परमानंद चौराहा से लोग सीधे आवाजाही कर सकेंगे। साथ ही बाइपास मार्ग पर स्थित नवीन गल्ला मंडी में अनाज लेकर आने वाले वाहनों को भी यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें