फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटकर गिरने से खेत में लगी आग, तीन बीघे की फसल जली

विज्ञापन
आग की घटना के बाद खेत में पड़ी जली फसल - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बे के बम्हौरी बेलदारन मार्ग में बुधवार की रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक खेत में आग लग गई। इससे खेत में मड़ाई के लिए रखी तीन बीघे की जौ की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला टिलवापुरा निवासी कामता प्रसाद यादव पुत्र रामगोपाल यादव का बम्हौरी बेलदारन मार्ग में खेत है। जहां उसने तीन बीघे में जौ की फसल बोई थी। फसल पकने के बाद कामता प्रसाद ने कटाई के बाद खेत में ही एक स्थान पर मड़ाई के लिए रख दी थी। बुधवार की रात खेत के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। चिंगारी से फसल में आग लग गई। इससे तीन बीघे की फसल पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गई। मोहन द्विवेदी के खेत को आग ने चपेट में ले लिया। गेहूं की फसल जलती देख लोगों ने सूचना दमकलकर्मियों को दी। फायर बिग्रेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब किसानों ने राहत की सांस ली। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को देते हुए क्षति का आकलन कराकर सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें