फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक सप्ताह में तीन हजार कोरोना संदिग्धों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। श्री आदर्श रामलीला सांस्कृतिक मंच ने कस्बे में 501 लोगों को निशुल्क मास्क दिए गए। मास्क पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। निशुल्क मास्क वितरण की खबर फैलते ही कस्बे में लोगों की सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को अंतिम दिन कमेटी के सदस्यों ने कस्बे के मोहल्ला खंदियापुरा व घुसियाना पुरा में मास्क का वितरण किया। आदर्श रामलीला सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रपाल रिछारिया ने बताया कि इन मोहल्लों 166 लोगों को मास्क प्रदान बांटे, जबकि 335 मास्क पूर्व में लोगों को वितरित किए जा चुके हैं। आयोजक ने बताया कि कस्बा के नरयापुरा, ड्योढ़ीपुरा व करारीपुरा में मास्क वितरित कर लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। बताया कि एक-एक मीटर की दूरी पर मास्क वितरण किए गए हैं। सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा। इस दौरान चौकी प्रभारी दिनेश सिंह, लेखपाल अशोक त्रिपाठी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्ञान सिंह यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पुरी, केके चौबे, संदीप गुप्ता, मौसम मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें