फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खजुराहो-रुंधी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रेल प्रशासन ने आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए खजुराहो व रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 15 अक्तूबर से 18 नवंबर तक 15-15 फेरों में संचालित होगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 01829 खजुराहो से रुंधी के लिए चलेगी जो 15 अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को संचालित होगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 01830 रुंधी से खजुराहो के लिए चलेगी। यह ट्रेन 16 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 01829 खजुराहो रेलवे स्टेशन से शाम पांच बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह छह बजे रुंधी पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 01830 रुंधी से शाम 6:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन व कोसीकलां स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें