फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बाइक व पिकअप की भिड़ंत में दसवीं के छात्र की जान गई, साथी घायल

Sat, 21 Feb 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। कानपुर-सागर हाईवे पर बरबई गांव के पास शुक्रवार की सुबह बाइक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पेपर देने जा रहे बाइक सवार दसवीं के छात्र की मौत हो गई, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी शिवम वर्मा (17) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कबरई में हाईस्कूल का छात्र था। गांव का उमेश (17) भी उसी विद्यालय में पढ़ाई करता है। शुक्रवार को दोनों का सामाजिक विज्ञान विषय का हाईस्कूल का पेपर था। दोनों बाइक से पेपर देने परीक्षा केंद्र ब्रह्मचारी इंटर काॅलेज खन्ना जा रहे थे। तभी हाईवे पर बरबई गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। छात्र शिवम की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका उपचार उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि बाइक से पेपर देने जाते समय बरबई के पास पिकअप की टक्कर से भाई की मौत हुई है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें