फोटो 03 एमएएचपी 17 परिचय-कमालपुरा बांध में नाव पलटने के बाद लोगों की जुटी भीड़। संवाद
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के कमालपुरा बांध में शुक्रवार को नहाने गए तीन दोस्त एक नाव में बैठकर बांध के पानी में घूमने लगे। घूमते समय अचानक नाव पलटने से तीनों दोस्त डूब गए। दो युवक तो तैरकर बाहर निकल आए लेकिन तीसरे का सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर डूबे युवक की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। परिवार की महिलाएं बांध के किनारे बैठकर युवक की सकुशल बरामदगी की कामना करती रहीं।
कमलापुरा गांव निवासी मोनू अहिरवार (26), आकाश अहिरवार (29) और बंटी अहिरवार (30) तीनों सुबह करीब 11 बजे घर से बांध में नहाने गए थे। नहाने के दौरान उन्हें किनारे एक नाव मिल गई। तीनों दोस्त नाव में सवार होकर बांध के बीच में पहुंच गए। तभी अचानक सतुंलन बिगड़न से नाव पलट गई। इससे मोनू, आकाश व बंटी पानी में डूबने लगे। मोनू और आकाश को तैरना आता था तो दोनों किसी तरह से तैरकर पानी के बाहर आ गए लेकिन बंटी तैरना नहीं जानता था इसलिए वह डूब गया। इसकी खबर जैसे ही बंटी के परिजनों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग बांध किनारे पहुंचे।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह, एसआई विकास तिवारी, योगेश रावत, अनिल कुमार मौके आदि ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई लेकिन नौ घंटे बाद भी बंटी अहिरवार का सुराग नहीं लगा। बंटी के पिता भगवानदास का निधन हो चुका है और बंटी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। फसल कटाई का समय होने के चलते वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से गांव आया था। गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं।
फोटो 03 एमएएचपी 17 परिचय-कमालपुरा बांध में नाव पलटने के बाद लोगों की जुटी भीड़। संवाद
फोटो 03 एमएएचपी 17 परिचय-कमालपुरा बांध में नाव पलटने के बाद लोगों की जुटी भीड़। संवाद