फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल पेड़ से टकराई, पांच यात्री घायल

Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरा चौकी के पास एक बच्ची को बचाने के चक्कर में असंतुलित मार्शल पेड़ से जा टकराई जिससे बच्ची तो बच गई लेकिन मार्शल सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले जाया गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के ग्राम खरका निवासी पांच लोग मार्शल से विंध्यवासिनी मंदिर बांदा दर्शन करने जा रहे थे तभी हाईवे पर सूरा चौकी के पास एक बच्ची दौड़कर सड़क पार करने लगी। तभी मार्शल चालक ने बच्ची को बचाने के चक्कर में स्टेयरिंग घुमा दी जिससे गाड़ी पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। आनन फानन में ग्रामीणाें ने घायलाें को निकालकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती कराया जहां से उन्हें बाद में जिला अस्पताल छतरपुर भेज दिया गया। घायलाें में रामचरन (60), लक्ष्मन (40), पप्पू मिश्रा (30), रामसखी (43), रानी (8) शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीनगर प्रवीण कुशवाहा मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणाें के सहयोग से घायलाें को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन फानन में उनका उपचार किया। उपचार के बाद सभी घायलाें को जिला अस्पताल छतरपुर भेज दिया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें