फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम गया प्रचार, रोड शो के बहाने दिखाई प्रत्याशियों ने ताकत

Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। नगर निकाय चुनाव का प्रचार थमने के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने भारी भीड़ जुटाकर मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ का अहसास लोगों को करा दिया।
विज्ञापन

सपा समर्थित प्रत्याशी विमला पाठक के समर्थन मेें पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञान देवी यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव छत्रपाल यादव, विनोद त्रिवेदी, विनोद सोनी, कमलेश पांडेय, महेश गुप्ता, देवेंद्र शिवहरे सहित बाजार का व्यापारी वर्ग मराठी स्थित आवास में एकत्र हो गया । जहां से रिक्शों की लाइन के साथ कसबे के हर वार्ड से उमड़ी भीड़ के साथ विमला पाठक और रामप्रकाश पाठक ने रोड शो का नेतृत्व किया। रोड शो मराठी,मेन मार्केट, विशाल नगर, मोचीपुरा, कबरई, राजीव नगर होता हुआ मराठी में समाप्त हो गया। रोड शो के दौरान कई जगह विमला पाठक का कसबे के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही ठंडे पेय के स्टाल लगाकर लोगों को तरोताजा कर दिया। रोड शो के मौके पर पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि विमला के समर्थन में दलगत भावना से ऊपर उठकर हर वर्ग का आदमी साथ हो गया है। छत्रपाल यादव ने भी सपा के वोटबैंक का पूरा लाभ विमला को दिलाया जाएगा और रिक्शा चलाकर लोगों से रिक्शा के लिए वोट मांगे।
वहीं पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी की पत्नी रजनी तिवारी के समर्थन में रोड शो इंदिरा नगर से निकाला गया जिसमें रविकांत त्रिपाठी, नरोत्तम शुक्ला, सज्जन महराज, जगदीश जाटव, राम खिलावन महराज सहित तमाम लोग मौजूद थे। श्री तिवारी का रोड शो मेन मार्केट ,मोचीपुरा, मराठी, कबरई होता हुआ शिवपाल के घर आकर समाप्त हुआ। शिवपाल के पैर में चोट के कारण उन्होंने माइक से जनता का अभिवादन स्वीकार कर जीप के लिए वोट मांगें। जुलूस में महिलाओं ने रजनी के साथ चिलचिलाती धूप में भागीदारी निभाई। साथ ही पत्थर व्यापारी कंधीलाल यादव ने भी अपनी पत्नी सुमन यादव के लिए चिलचिलाती धूप में रोड शो कर लोगों से समर्थन मांगा। उधर महोबा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भरोसी कोरी ने भी रोड शो कर लोगों से समर्थन मांगा। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रोड शो तहसील के आगे जाकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें