फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसबे में पेयजल की किल्लत बढ़ी

Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कसबे के आधा दर्जन वार्डों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालत यह है कि लोगाें को दूसरे मोहल्लाें में लगे हैंडपंपाें और कुआें से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। इससे सारा दिन हैंडपंपाें पर लोगाें की भीड़ लगी रहती है। कुछ मोहल्लाें में हालांकि कभी कभार टैंकराें के जरिए जलापूर्ति की जाती है लेकिन टैंकर से पानी भरने को लेकर लोगाें में झगड़े की नौबत तक आ जाती है।
विज्ञापन

जल संस्थान कर्मियों की लापरवाही के चलते अर्जुन बांध में पर्याप्त पानी होने के बावजूद नगर में पानी की समस्या बढ़ गई है। पाइप लाइन से होने वाली पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पेयजल के लिए लोगाें को दूसरे मोहल्लाें में लगे हैंडपंपाें और कुआें का सहारा लेना पड़ता है। वहीं कुछ मोहल्लाें में टैंकरों के जरिए जलापूर्ति की जा रही है जिससे टैंकर से पहले पानी भरने के चक्कर में लोगाें में विवाद हो जाता है। साथ ही लोगों को पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पा रहा है। नगर के मोहल्ला हटवारा, छैलबिहारी, राजमंदिर, धनुषधारी सहित आधा दर्जन वार्डों में अर्जुन बांध के बजाए कुओं और टैंकराें से लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है। जो आवश्यकता से काफी कम मिलती है। सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजगोपाल खरे का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण पानी का संकट बढ़ रहा है। यहां लगे हैंडपंपों में रात रात भर लाइन लगी रहती है और पहले पानी भरने के चक्कर मेें भी आए दिन यहां भी लोगों का विवाद होता रहता है।
इस मामले में उप जिलाधिकारी पीके जैन ने बताया कि पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डों में नगर पालिका से टैंकर द्वारा पानी आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रभारी जेई एसके वर्मा का कहना है कि अस्थौन स्थित पंप हाउस पर नियमित बिजली की आपूर्ति न होने से पानी की समस्या बनी है जिसे बिजली विभाग के अभियंताओं से मिलकर दूर कराया जाएगा और निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें