पनवाड़ी (महोबा)। कच्चे मकान के छप्पर में आग लगने से ग्रामीण का मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणाें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड की घटना में ग्रामीण की दस हजार रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।
कसबा पनवाड़ी के बैल बाजार निवासी धर्मदास अहिरवार के कच्चे मकान के पिछवाड़े में कूड़े के ढेर में आग लगने से उसके छप्पर में आग लग गई। जिससे उसका कच्चा मकान धू-धूकर जलने लगा। छप्पर से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़ पड़े। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अगिभनकांड से ग्रामीण की दस हजार रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।