अजनर (महोबा)। थानाक्षेत्र के ग्राम रजपुरा में गन्ने के खेत की रखवाली कर रहे एक किसान को कुछ लोगाें ने बोरा ओढ़ाकर लाठी डंडाें से पीट कर अधमरा कर दिया और भाग गए। बोरा ओढ़ाकर पिटाई किए जाने के कारण किसान हमलावराें को पहचान नहीं सका। घायल किसान ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ग्राम रजपुरा निवासी धीरेंद्र पुत्र रमाशंकर सोमवार की रात को गन्ने के खेत में रखवाली कर रहा था। तभी कुछ लोगाें ने खेत जाकर उसे बोरा ओढ़ा दिया और लाठी डंडो से प्रहार किया जिससे किसान बुरी तरह घायल हो गया। अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में भर्ती कराया गया।
बस्ती से शराब की दुकान हटाएं
हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के उमरी गांव के लोगाें ने बस्ती से शराब की दुकान हटाने की मांग की है। उमरी गांव के नाथूराम, रामेश्वर, अशोक कुमार, अजय पाल, महेश्वरीदीन, सास्वत बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक अरिमर्दन सिंह, रमजानी, अंगद कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि गांव में देशी शराब की दुकान बीच बस्ती में है। शराबियों में आए दिन झगड़ा होता है। स्कूली बच्चों, छात्रों व छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के तहत ग्रामीणों ने डीएम से शराब की दुकान को बस्ती से हटाकर बाहर रखने की मांग की है।