फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और क्रूजर में भिड़ंत, सात यात्री घायल

Wed, 30 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। महोबा-मुस्करा मार्ग पर तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप के पास क्रूजर और टेंपो में आमने सामने टक्कर हो जाने से सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। दो की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को टेंपो चरखारी से महोबा की तरफ जा रहा था। उधर महोबा से आ रही तेज रफ्तार क्रूजर की पेट्रोल पंप के सामने टेंपो से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे टेंपो सवार पूनम सोनी (20) निवासी बजरिया महोबा, ममता (22) कसबाथाई महोबा, मुन्नी देवी एएनएम (27) महोबा, मंगल सिंह (32) निवासी जरौली, अनुज गुप्ता (23) कुठला बांदा, राहुल सोनी (25) व रिंकू साहू (22) निवासी छोटी बाजार बांदा, मंगल सिंह (40) निवासी ढिकवाहा बुरी तरह घायल हो गए। घायलाें की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगाें ने टेंपो में फंसे यात्रियाें को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया जहां पर पूनम सहित दो लोगाें की हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अस्पताल पहुंचते ही घायलाें का चिकित्सकाें ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें