फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में गूंजा बिजली, पानी का मुद्दा

Sat, 19 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली और पानी का मुद्दा छाया रहा। गांव-गांव पानी की किल्लत को क्षेत्र पंचायत सदस्याें ने मामले को उठाया। वहीं कई गांवाें में जले ट्रांसफार्मर को कई महीनाें से न बदलने को निशाना बनाया। बैठक से नदारद बिजली विभाग के कर्मचारियाें की गैर मौजूदगी पर खंड विकास अधिकारी ने उच्चाधिकारियाें को शिकायत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जैतपुर विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख शहीदन खातून की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे अधिक पानी की समस्या सदस्याें ने उठाई। अजनर के क्षेत्र पंचायत सदस्य और सिरमौर व कुलपहाड़ देहात के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पेयजल की विकराल समस्या बयां करते हुए निराकरण की मांग रखी। वहीं मंगरौल के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने आठ माह से जले ट्र्रांसफार्मर और सगुनिया सिरमौर में बिजली की व्यवस्था कराए जाने की मांग उठाई। मामले पर खंड विकास अधिकारी योगेश पाठक ने समस्या पर गौर करते हुए गांव स्तर पर पेयजल की समस्या निराकरण के लिए प्रधान जवाबदेह है। हैंडपंपाें की मरम्मत, रखरखाव और अन्य सुविधाआें के लिए राज्य वित्त और तेरहवें वित्त की धनराशि खाताें में भेजी जा चुकी है। जिसका भरपूर उपयोग करके समस्या का निराकरण समय पर करने का प्रयास करें। बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता पीके जैन ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बुंदेलखंड पैकेज से 850 नवीन ब्लास्ट कूप आवंटित हुए थे जिसमें से 75 कुआें को पूर्ण करा दिया गया है। इसी तरह गहरीकरण के लिए 870 कुआें के सापेक्ष 204 कुआें को पूरा किया जा चुका है। रिचार्ज कूप 996 में से 223 पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें