फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर उछलकर ग्रामीण को लगा, मौत

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रावतपुरा में कुआं की खुदाई के दौरान की गई ब्लास्टिंग से उछलकर पत्थर से एक ग्रामीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम रावतपुरा में लघु सिंचाई विभाग की कूप योजना से रावतपुरा गांव में कूप खुदाई का काम चल रहा था। तभी कूप खुदाई के दौरान नीचे पत्थर पड़ गया। जिसे ब्लास्टिंग के द्वारा हटाने का काम शुरु हुआ। तभी ब्लास्टिंग का पत्थर खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीण जागेश्वर प्रसाद पुत्र खुमान अहिरवार 45 के ऊपर जाकर गिरा। जिससे घटनास्थल पर ही नुकीला पत्थर लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेड़ काटने के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला
कुलपहाड़ महोबा। कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुढ़ारी में खेत में लगे पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ग्राम मुढ़ारी निवासी किसान मुकेश रैकवार पुत्र छक्कीलाल अपने खेत की मेड़ पर लगा पेड़ काट रहा था। तभी पड़ोसी मुन्ना तिवारी और मनोज तिवारी ने पेड़ काटने से मना किया। जिसके कारण विवाद बढ़ गया और मनोज, मुन्ना ने फरसे से हमला कर मुकेश और पिता छक्कीलाल को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें