बेलाताल (महोबा)। थाना अजनर के ग्राम लेवा में 11 हजार हाइटेंशन लाइन पर लगी डीपी से घर की लाइन जोड़ते समय अचानक बिजली आ जाने से ग्रामीण के दोनाें हाथ जल गए और वह खंभे से 20 फुट नीचे जा गिरा। नाजुक हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल लाए जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
लेवा निवासी दीपक यादव (22) पुत्र दशराज के घर में बिजली न होने के कारण वह गर्मी से परेशान होकर शनिवार को खंभे में चढ़कर डीपी से घर की बिजली लाइन जोड़ने लगा। उसी समय अचानक बिजली आ गई जिससे उसके दोनाें हाथ करेंट लगने से झुलस गए और वह नीचे जा गिरा।