फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिलने पर छह अध्यापकाें का वेतन रोका

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला समन्वयक विवेक सोनी ने विकासखंड कबरई के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयाें का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर छह अध्यापकाें का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय टपरियन के निरीक्षण दौरान 7.15 पर विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक नसीर अहमद, शिक्षामित्र सुजान सिंह का वेतन और मानदेय रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय शमशेरा में तैनात सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह गौतम 4 अप्रैल से लगातार मेडिकल लीव पर हैं। सहायक अध्यापक द्वारा शिक्षण कार्य में रुचि नहीं ली जाती है। इस पर सहायक अध्यापक की सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रस्तावित की गई। प्राथमिक विद्यालय लुहेड़ी की शिक्षामित्र गीता देवी 15 अगस्त 2011 से लगातार अनुपस्थित हैं। दूसरी शिक्षामित्र रश्मि पाठक 8 मई से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है। ग्रामीणाें ने बताया कि शिक्षामित्राें द्वारा शिक्षण कार्य में रुचि नहीं ली जाती। ग्राम प्रधान लुहेड़ी और ग्राम शिक्षा समिति को एक सप्ताह के अंदर संविदा समाप्ति का प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिलुआ के निरीक्षण दौरान सहायक अध्यापक रतना साहू दोपहर 12 बजे तक के विद्यालय होने के बाद भी सहायक अध्यापक वेतन की छुट्टी चढ़ाकर चली गईं। उनका एक दिन का वेतन काटे जाने के लिए लिखा गया साथ ही स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय हिलुआ के निरीक्षण दौरान विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र विनीता गुप्ता के पति प्रमोद गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। विनीता गुप्ता के मातृत्व अवकाश पर होने के कारण उनके पति को लगाया गया था। उनका एक दिन का वेतन काटे जाने के लिए लिखा गया।
विज्ञापन

शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति के लिए मांगा प्रस्ताव
महोबा। प्राथमिक विद्यालय करहरा खुर्द में तैनात शिक्षामित्र द्वारा शिक्षण कार्य के प्रति रुचि न लेने, आए दिन विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर शिक्षामित्र नीता शर्मा की सेवा समाप्ति के लिए ग्राम शिक्षा समिति को पत्र लिखा गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गंगा सिंह राजपूत ने बताया कि शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति के लिए पूर्व में भी कई बार पत्र लिखे गए हैं लेकिन उस पर ग्राम शिक्षा समिति ने अमल नहीं किया। अब आदेश का पालन न होने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
अध्यापक से अभद्रता पर शिक्षक नाराज
महोबा। पनवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय सिलारपुरा में सहायक अध्यापक इरफान के साथ गांव के दबंगाें द्वारा की गई अभद्रता पर थानाध्यक्ष पनवाड़ी को दबंगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बीएसए ने पत्र लिखा है। उधर शिक्षक के साथ की गई अभद्रता से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ ने दबंगाें के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें