श्रीनगर (महोबा)। विकासखंड कबरई के ग्राम लुहेड़ी में बाबा तलैया में जेसीबी मशीन से खुदाई कराए जाने पर डीएम के निर्देश पर जेसीबी मशीन जब्त कर ली गई। डीएम ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी को सौंप दी।
ग्राम लुहेड़ी के बाबा तलैया में शुक्रवार की रात को जेसीबी मशीन चलाकर तालाब की खुदाई कराई जा रही थी। इसकी सूचना ग्रामीणाें ने जिलाधिकारी को देते हुए बताया कि मनरेगा के तहत श्रमिकाें से काम न कराकर रातोंरात जेसीबी से काम कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी डा. काजल ने एसओ श्रीनगर प्रवीण कुशवाहा को निर्देश दिए। थानाध्यक्ष मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए और जेसीबी मशीन को थाने में लाकर सीज कर दिया। बीडीओ कबरई संजय शर्मा ने जिलाधिकारी को सौैंपी जांच रिपोर्ट में बताया कि जेसीबी मशीन से तलैया को समतल कराया जा रहा है। इस तलैया में आए दिन ग्रामीणाें और वाहनाें के गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीडीओ की इस जांच रिपोर्ट पर डीएम नाराज हो गईं और उन्हाेंने बीडीओ को जमकर लताड़ लगाई। उधर बीडीओ श्री शर्मा का कहना है कि लुहेड़ी की तलैया खुदाई का कार्य योजना में शामिल नहीं है। ब्लाक से ई मस्टर रोल नहीं निकले गए।