फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से एक की मृत्यु, तीन घायल

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी। राठ-कुलपहाड़ मार्ग पर ग्राम नकरा के पास टेंपो पलट जाने से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया जहां पर घायलाें की हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज झांसी के लिए रिफर कर दिया गया। सामने से आ रहा ट्रक बिना रुके निकल गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम भटेवर से कोतवाली राठ के ग्राम धमना बारात टेंपो से जा रही थी। टेंपो में करीब सात लोग सवार थे। ग्राम नकरा के पास टेंपो पहुंचते ही आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अचानक तेज रफ्तार सामने से आ रहे ट्रक को देखकर टेंपो चालक संतुलन खो बैठा और टेंपो से कूदकर भाग गया। इससे टेंपो पलट गया। टेंपो पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणाें ने आनन फानन में टेंपो को सीधा कर उसमें फंसे यात्रियाें को बाहर निकाला लेकिन तब तक कसबा कुलपहाड़ निवासी पवन कुमार उर्फ बराती (25) पुत्र छन्नूलाल की मृत्यु हो गई। ग्रामीणाें ने घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया जहां पर घायलाें की हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज झांसी के लिए रिफर िकया गया। घायलाें में बागौल के भान सिंह (32), राजेंद्र कुमार (24), भटेवरा निवासी रवि कुमार (30) हैं। टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें