फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दो अलग-अलग मदरसों और विद्यालयाें में छात्र-छात्राआें को ड्रेस वितरित की गईं। ड्रेस पाकर बच्चाें के चेहरे खिल उठे। छात्राआें को दो-दो ड्रेसें वितरित की गईं, जबकि छात्राें को एक-एक ड्रेस बांटी गई।
विज्ञापन

दारुल उलूम समदिया मकनियापुरा में ड्रेस वितरण कार्यक्रम के मौके पर मदरसे के प्रबंधक नूर मोहम्मद अंसारी ने तालिब इल्माें को दो-दो ड्रेसें वितरित कीं। प्रबंधक ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर बच्चा स्कूल और मदरसों में ड्रेस पहनकर आए, जिससे बच्चे एक समान दिखाई दें। मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना नौशाद रजा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यही बच्चे आगे चलकर हमारे देश का नाम रोशन करते हैं। उन्हाेंने कहा कि बच्चे मेहनत से पढ़ाई कर अपने मां-बाप का सपना पूरा करें।
इस मौके पर मदरसे के टीचर मोहम्मद यासीन कुरैशी, मुजीबुर्रहमान खां, ताज अली, उमर उफजाल, मोहम्मद नफीस, सैय्यद वकार अली, रियाजउद्दीन, मोहम्मद अखलाक, जावेद अहमद, सैय्यद सुहेल अली, परवेज एजाज, सईद अहमद, मोहम्मद इरफान व अंसार के अलावा तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के प्राथमिक विद्यालय रावबाग में वार्ड सभासद पार्वती देवी ने 79 छात्र-छात्राआें को नि:शुल्क यूनिफार्म वितरित कीं। नई ड्रेसें पाकर छात्र-छात्राआें के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका खान फिरदौस, शिक्षामित्र अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें