फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा का दिलाया संकल्प

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक दिवसीय सामान्य शिविर में छात्राआें ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई की। साथ ही पौधा रोपण किया। इस दौरान छात्राआें को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देते हुए टीचरों ने देश की सेवा का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

गुरुवार को जीजीआईसी प्रांगण में एक दिवसीय सामान्य शिविर के अवसर पर छात्राआें ने श्रमदान किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राआें ने परिसर में साफ सफाई की और पौधा रोपण किया। साथ ही पुराने पौधाें को पानी देकर क्यारियां बनाईं। सामान्य शिविर के प्रति छात्राआें में खासा उत्साह दिखाई दिया। छात्राआें ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर गंदगी हटाई।
छात्राआें को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाध्यापिका निर्मला खरे ने कहा कि छात्राओं को वसुधैव कुटुंबकम की भावना को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी सहयोग करें। साथ ही आगे चलकर देश की सेवा में योगदान देने का संकल्प लें। इस मौके पर तमाम छात्राएं और टीचर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें