फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवा कच्चा देख बच्चों का हलवा खाने से इंकार

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर ( महोबा)। हॉट कुक्ड आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंपे जाने के बाद भी बच्चाें को नियमित रूप से हॉट कुक्ड मुहैया नहीं हो पा रहा है। हालात यह है डेढ़ महीने में केवल 28 दिन आंगनबाड़ी केंद्राें तक हॉट कुक्ड नहीं पहुंचाया गया। इससे बच्चाें को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

विकासखंड जैतपुर क्षेत्र में हॉट कुक्ड योजना का बुरा हाल है। आंगनबाड़ी केंद्राें तक हॉट कुक्ड पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने वाली एनजीओ नियमित रूप से हॉट कुक्ड नहीं पहुंचा पा रही है। एनजीओ 20 अक्तूबर से 11 नवंबर तक आंगनबाड़ी केंद्र आरी में हॉट कुक्ड पहुंचाया ही नहीं गया। यही नहीं इसके बाद 23 नवंबर से 28 नवंबर तक एक भी दिन हॉट कुक्ड नहीं पहुंचा। आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाए जा रहे हॉट कुक्ड में गड़बड़ी भी कम नहीं हैं। आंगनबाड़ी केंद्र आरी पर पहुंचाए गए रवा के हलवा खा रहे बच्चाें का कहना था हलवे में रवा कच्चा था। गुणवत्ताहीन हलवा खाने से बच्चाें ने इन्कार कर दिया। गुणवत्ताहीन हॉट कुक्ड पहुंचाए जाने से अभिभावकाें में आक्रोश है। उधर सीडीपीओ पुष्पा गुरुदेव का कहना है गुणवत्ताहीन हॉट कुक्ड के बाबत उन्हे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें