फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप हाउस के पास लगी आग फुर्ती से बुझाई

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंप हाउस के पास लगी आग को दमकल जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए दमकल मशीन के सहारे बुझा दिया। डाक बंगला मैदान में अगिभनशमन विभाग के जवानों ने आग लगने पर उसे फुर्ती से बुझाने का रिहर्सल किया। इस दौरान अग्निकांड से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में रविवार को अगिभनशमन विभाग के जवानों ने डाकबंगला मैदान में आग लगने पर उसे बुझाने का रिहर्सल किया। इस मौके पर तेजी से बढ़ रहे अग्निकांडों को रोकने से साथ
औद्यौगिक अगिभनसुरक्षा के क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए भी शिविर लगाकर लोगों को प्रशिक्षित किया गया। फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट के कार्यकारी अधिकारी ने बताया वर्षो पहले केवल सरकारी फायर विभाग में ही नौकरियां मिलती थीं। लेकिन समय बदलने के साथ आग लगने की घटनाएं बढ़ने से जानमाल के नुकसान का औसत बढ़ता जा रहा है इसलिए आग लगने की घटनाओं से होने वाले नुकसान को घटाने के लिए अगिभन सुरक्षा का कोर्स करने वालों के लिए विकल्प सामने आ गए हैं। बढ़े तेल और गैस संस्थानों, होटलों और अस्पतालों में आग लगने से जुड़े खतरों को रोकने और इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सेफ्टी इंस्टीट्यूट प्रशिक्षण दे रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें