महोबा। विधानसभा महोबा और चरखारी की नामावलियाें के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2015 के लिए निर्वाचक नामावलियाें का प्रकाशन बुधवार को जिले के सभी मतदेय स्थलाें पर कराया गया। साथ ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर से 10 नवंबर 2014 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 17 अक्तूबर और 30 अक्तूबर को ग्राम सभा, स्थानीय निकायाें और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठकाें में फोटोयुक्त नामावलियाें को पढ़कर सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 19 अक्तूबर एवं दो नवंबर को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलाें के बूथ लेबिल एजेंटाें के साथ सभी स्थानाें पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बताया कि 20 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियाें को निपटाना और 20 दिसंबर तक डाटाबेस को अद्यतित करने, फोटोग्राफ मिलाने, कंट्रोल टेबलाें को अद्यतित करने एवं पूरक सूची को तैयार करने और मुद्रित कराने का कार्य संपन्न होगा। इसके बाद पांच जनवरी 2015 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियाें का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उम्र 18 वर्ष है तो बनें मतदाता- जिन नागरिकाें की आयु 1 जनवरी 2015 को 18 वर्ष पूरी हो रही है या उससे अधिक आयु पूरी कर ली है लेकिन उनके नाम निर्वाचक नामावली में मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं तो ऐसे नागरिक अपना नाम संबंधित मतदेय स्थल की मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए प्रारूप 6 भरकर, फोटो, आयु एवं निवास के दस्तावेज सहित 10 नवंबर तक जमा कर दें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फार्म संबंधित बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी, तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसीदार के कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसी तरह मतदाता सूची में दर्ज किसी विशिष्टियाें के बावत यदि कोई आक्षेप हो तो प्रारूप 7,8 या 8 क भरकर निर्धारित स्थानाें पर 10 नवंबर 2014 तक जमा कर दें।