फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा और गरिमा से मनाई जाएगी बापू की जयंती

Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को निष्ठा और गरिमा के साथ मनाई जाएगी। जयंती की तैयारियाें के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमाें की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय किया गया कि दो अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे सभी शैक्षणिक संस्थाआें के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो कीरत सागर से होते हुए तहसील पहुंचकर समाप्त होगी। प्रभात फेरी में जूनियर हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राआें शामिल होंगे। इसके बाद झलकारी बाई प्रतिमा बाल सेवा सदन में स्थित महात्मा गांधी, सुभाष चौकी स्थित सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाआें पर माल्यार्पण किया जाएगा। 6:45 बजे कीरत सागर तट से स्टेडियम तक 14 वर्ष के बालक बालिकाआें की पैदल मार्च होगा। सुबह आठ बजे सभी सरकारी संस्थानाें में ध्वजारोहण और इसके बाद गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण और रामधुन गायन होगा। सुबह 10 बजे कुष्ठ रोग के उपचार एवं निवारण के लिए जागरूक करने के लिए तहसील से रैली निकाली जाएगी।
सुबह 10:30 बजे बाल सेवा सदन में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं बच्चाें को फल वितरण किया जाएगा। 11 बजे मलिन बस्तियाें में सफाई अभियान और दोपहर दो बजे साक्षरता को बढ़ावा देने और विषमता के अभिशाप उन्मूलन के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर जिले में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, उप जिलाधिकारी नन्हकू, डिप्टी कलेक्टर ब्रजकिशोर सिंह, प्रबुद्ध कुमार सिंह, शरद तिवारी दाऊ, डॉ. ज्ञानेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विशेष सफाई अभियान-प्रत्येक ग्राम, न्याय पंचायत, खंड विकास स्तर पर और तहसील स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बताया कि जिले के चयनित 54 लोहिया गांवाें में एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी सफाई व्यवस्था की देखरेख के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि अभियान के बाद सर्वश्रेष्ठ सफाई कार्य करने वाले प्रत्येक विद्यालय के तीन छात्राें और प्रत्येक न्याय पंचायत के तीन विद्यालयाें के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता कार्य करने वालाें को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें