फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में की गई भव्य सजावट

Wed, 24 Sep 2014 05:31 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शारदीय नवरात्र महोत्सव की इन दिनों नगर में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। शहर के प्रसिद्ध बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में भव्य सजावट की जा रही है। परिसर में दुकानदार अपने दुकानें सजाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में 120 स्थानों पर दुर्गा पंडाल भी परंपरागत ढंग से तैयार किए जा रहे हैं।
गुरुवार 25 सितंबर को नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ होने पर नगर में जगह-जगह पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं
स्थापित की जाएंगी। दुर्गा प्रतिमाआें को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर जुटे हुए हैं। शहर के अलावा ग्रामीण
क्षेत्रों में भी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। कबरई और स्थानीय कारीगराें के अलावा कोलकाता के
कारीगर भी दुर्गा प्रतिमाआें को तैयार करने में जुटे हुए हैं जिससे इन्हे समय पर पंडालों में स्थापित करने के लिए तैयार किया जा सके। नवरात्र के दौरान स्थानीय बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में देवी भक्ताें की भारी भीड़ जुटती है। इसको लेकर मंदिर परिसर में शहर के अलावा दूर दराज से आए दुकानदाराें ने दुकानें सजाना शुरू कर दिया है। यहां प्रतिदिन दुकानदार की हजारों रुपये की बिक्री होती है। मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक करीब सौ दुकानें सजती हैं। नवरात्र महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर क्षेत्र में काफी चहल पहल रहती है।
नवरात्र महोत्सव के मद्देनजर बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर पसिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन मंदिर के गेट के बाहर मैदान में पार्किंग की व्यवस्था करता है। कोतवाली पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस की अलग से तैनाती की जाती है। मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग पर कोतवाली पुलिस की तैनाती की जाएगी जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें