बेलाताल (महोबा)। चरखारी विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा
क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। गांवाें को संपर्क मार्ग से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होने कहा चरखारी विधान सभा क्षेत्र की तस्वीर जल्द बदलेगी।
विधायक मंगलवार को सपा कार्यकर्ता भागीरथ यादव के आवास पर पत्रकाराें से रुबरू थे । उन्होने कहा
जैतपुर क्षेत्र के दर्जन भर गांव संपर्क मार्ग से नहीं जुड़े हैं। इन्हें जल्द संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। उपचुनाव में किए गए वादे हर हालत में पूरे किए जाएंगे। कहा उन्हाेंने ही मुख्यमंत्री से जैतपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की घोषणा कराई थी। अपने कार्यकाल में वह जैतपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे। विधायक ने कहा क्षेत्र में सिंचाई के लिए बड़ी योजनाआें को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। उर्मिल बांध से बेला सागर तालाब में पानी लाने का भी प्रयास किया जाएगा। इससे किसानाें को सिंचाई की सुविधा से वंचित नहीं होना पड़ेगा । उन्हाेंने कहा मुख्यमंत्री का जिले में जल्द आने का कार्यक्रम तय होने वाला है। मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान चरखारी विधानसभ क्षेत्र में विकास का पिटारा खोला जाएगा इस अवसर पर भागीरथ यादव, बलराम बनाफर, रहीम बख्श, महेंद्र द्विवेदी और भारत सिंह यादव आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व ग्राम प्रधान हरिमोहन द्विवेदी के आवास पर विधायक का स्वागत किया गया। इसके अलावा बशीर मंसूरी, ललतेश साहू, रामस्वरूप श्रीवास और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रहीम बख्श के अलावा व्यापारियाें ने भी विधायक का स्वागत किया।