फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दो मकान ढहे

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बे में हुई मूसलाधार बारिश से दो गृहस्वामियाें के मकान धराशाई हो गये। मकानाें के गिरने से 50 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बारिश में बेघर हुए ग्रामीणाें को आशियाने की दरकार है।
विज्ञापन

कस्बे में दो दिन हुई तेज बारिश में मोहल्ला स्वामीदास निवासी किशोरी पत्नी रघुराज सिंह का मकान बारिश की चपेट में आकर धराशाई हो गया। मकान ढहने से उसमें रखे कृषि उपकरण और भूसा बर्बाद हो गया। साथ मकान में बंधे दो मवेशी भी चुटहिल हो गये। रात में पड़ोसियाें ने आनन फानन में मशक्कत कर मवेशियाें की जान बचाई।
इसी तरह मोहल्ला हले निवासी अजय विश्वकर्मा का रिहायशी मकान बारिश की चपेट में आकर ढह गया। कमरे में रखी किराना की दुकान का सामान किसी तरह बचाया जा सका। गृहस्वामियाें का मकान ढहने से 50 हजार रुपये की संपत्ति की क्षति होने का अनुमान है। मूसलाधार बारिश की चपेट में आकर दो मकानाें के गिर जाने से कच्चे घराें में रहने वाले लोगाें में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें