महोबा। बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा कि हज यात्रा दुनिया की सबसे पवित्र यात्रा है। यह यात्रा बड़े ही खुशकिस्मत लोगाें को नसीब होती है। कहा कि हज यात्री मक्का मदीना में पहुंचकर हमारे मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की दुआ मांगें।
शिक्षा मंत्री सोमवार को शहर के कृष्णा अमृत कल्याण मंडपम में हज यात्रियाें के इस्तकबाल समारोह के मौके पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि मेरी यह दुआ है कि हज यात्री अपनी यात्रा पूरी करके सकुशल अपने वतन लौटें। शिक्षा मंत्री ने सभी हज यात्रियाें को ऐहराम की किट वितरित की। मक्का मदीना में हज यात्री इसी लिबास को पहनेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री व अन्य मौजूद लोगाें ने हज यात्रियाें का फूल मालाआें से इस्तकबाल किया।
इस मौके पर कारी फिरोज ने खिताब करते हुए कहा कि हज इस्लाम का पांचवां रुक्न है। हज करने वाले के पिछले सारे गुनाह अल्लाह तआला माफ कर देता है। उन्हाेंने कहा कि दारे हिरा मुकद्दस मुकाम है। यहां पर हाजी जरूर जाएं। उन्हाेंने कहा कि कुरान ऐसी पाक किताब है जिसमें आज तक कोई तब्दीली नहीं आई है। हाफिज सुभान ने कहा कि इंसान को हज और उमरा करना चाहिए। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव, शोभालाल यादव, छत्रपाल यादव, रमेश यादव, नबी अहमद उर्फ नब्बन, मुईन सिद्दीकी, मोहम्मद शाहिद उर्फ राजू, मोहम्मद सलाम, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हाजी पावेज अहमद उर्फ मुट्टन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद शमीम, आसिफ उल्ला, मोहम्मद रईस, मोहम्मद हलीम, मोहम्मद असीम, मोहम्मद अफजल, निसार अहमद ने सहयोग किया। इससे पूर्व सभी हज यात्रियाें को हज के अरकान अदा करने के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।
(इंसेट)
35 हज यात्रियाें को होगी काबा की जियारत
इस दफा जिले से 35 हज यात्रियाें को काबा शरीफ की जियारत होगी। महोबा, चरखारी और कुलपहाड़ तहसील से मोहम्मद इम्तियाज, अलीमउद्दीन शाह, रियाज मोहम्मद नवयुवकाें के अलावा गफूर अली, एहसान अली, सुभान शाह, शकील अली, रफत नसीर, मोहम्मद इशहाक, हमातुल, शमीउल्ला खान, रुखसाना, नसीम खान, साबरा बेगम, इकबाल मोहम्मद, जुलेखा बेगम, असगरी बेगम, शेख रहमत, बिस्मिल्ला, मुनीर बेग, मोहम्मद नसीर, मुबीना खातून, लाल मोहम्मद, अल्लाहरक्खा, मंसूर राशिद, तवस्सुम, इशहाक खां, खुर्शीद मोहम्मद, बदरुन हज यात्रा के लिए जाएंगे। जिनके टिकट मुहैया करा दिए गए हैं।