फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी खर्च पर नौ टीमों की निगरानी

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विधानसभा चरखारी उप चुनाव में प्रत्याशियाें के चुनावी खर्च पर गिद्ध नजर रखने के लिये चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके लिये जिले में नौ टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियाें को 28 लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति दी है। इस राशि से प्रत्याशी प्रचार सामग्री, वाहनाें आदि की व्यवस्था कर सकेंगे। प्रत्याशियाें द्वारा लिमिट से अधिक धनराशि खर्च करने पर अंकुश, लोभ लालच या अवैध नकदी के आदान प्रदान पर रोक लगाने को चुनाव आयोग द्वारा सख्ती बरती जा रही है, जिससे विधानसभा उप चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।
चुनाव आयोग के आदेश पर प्रशासन द्वारा प्रत्याशियाें के चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिये नौ टीमें गठित की गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, मीडिया प्रमाण और अनुवीक्षण समिति, उड़न दस्ता, स्थाई निगरानी टीम, व्यय अनुवीक्षण टीम और व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर बनाया गया है। वीडियो निगरानी और उड़नदस्ता टीम बनाई गई हैं। उड़न दस्ता टीम अवैध नकदी आदान प्रदान, शराब वितरण और वोटराें को प्रलोभन देने की घटनाआें का पता लगाकर उन्हें तुरंत संज्ञान में लेगी।
विज्ञापन

चुनाव के लिए बनाए 379 मतदेय स्थल- विधानसभा चरखारी में उप चुनाव के लिये 379 मतदेय स्थल बनाए गये हैं, जिसमें तहसील चरखारी में 91 और कुलपहाड़ 288 मतदेय स्थल शामिल हैं। कुलपहाड़ तहसील में 226 और चरखारी तहसील क्षेत्र में 70 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। इन स्थानों पर विधानसभा उप चुनाव संपन्न कराने के लिये तहसील चरखारी में 91 और कुलपहाड़ में 288 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है।
हर हाल में होगा आचार संहिता का पालन-विधानसभा चरखारी के उप चुनाव को शांतिपूर्वक और भय रहित संपन्न कराने को विधानसभा क्षेत्र के 379 मतदेय स्थलाें को पांच जोन और 31 सेक्टराें में बांटा गया है, जहां जल्द ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटाें की नियुक्ति कर दी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिये संबंधित उप जिलाधिकारियाें, क्षेत्राधिकारियाें और नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियाें की टीम गठित करके संयुक्त रूप से निरीक्षण कराकर वाल पेंटिंग, पोस्टर और बैनर हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें