फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से नहीं मिला पानी

Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल महोबा। पाइप लाइन टूटने के पांच दिन बाद भी न जोड़े जाने से कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। आपूर्ति पांच दिन बावजूद बहाल न होने पर ग्रामीणाें ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

कस्बे में कराए जा रहे नाला निर्माण के कार्य में जेसीबी से खुदाई कराने से जगह-जगह कस्बे की पाइप लाइन टूट गईं। पांच दिन पहले टूटी पड़ी पाइप लाइनाें को जल संस्थान के अधिकारियाें ने आज तक सही कराने की जहमत नहीं उठाई। इससे ब्लाक कैंपस, अस्पताल कैंपस, ड्योढ़ीपुरा, नरैयापुरा, बाईपास रोड, बाजार बजरिया, जुगियानापुरा, घुसियाना, खंदियापुरा में पानी का संकट छा गया है। लोग पानी के लिये हैंडपंपाें और कुआें पर आश्रित हैं। पहले पानी भरने के चक्कर में एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा तक हो रहा है।
भीषण गर्मी में जहां पानी को लेकर हाय तौबा मची है। वहीं जल संस्थान के अधिकारियाें की मनमर्जी और उदासीनता के चलते समय पर पाइप लाइनें दुरुस्त नहीं की जा रही हैं। इसका खामियाजा कस्बे वासियाें को भुगतना पड़ रहा है। पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। जल संस्थान के अवर अभियंता एसपी चौहान का कहना है कि पाइप लाइन मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें