फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कमराें में कराई जाएगी मतगणना

Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पोलिंग पार्टियाें की रवानगी और ईवीएम की सुरक्षा के इंतजाम परखने के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने सोमवार को पालीटेक्निक का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान कर्मियाें के आने जाने की व्यवस्था और सुरक्षा के बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

30 अप्रैल को लोक सभा चुनाव से पहले पोलिंग पार्टियाें को पालीटेक्निक से रवाना किया जाएगा। साथ ही मतदान के बाद ईवीएम के रखने की व्यवस्था और मतगणना भी पालीटेक्निक में ही कराई जाएगी। सोमवार को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक और अन्य अफसराें के साथ पालीटेक्निक पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्हाेंने पालीटेक्निक के कक्षाें का निरीक्षण कर फर्नीचर, आने जाने के रास्ते और कमराें की स्थिति का जायजा लिया। उन्हाेंने दो कमराें को स्ट्रांग रूम बनाने और दो कमराें को मतगणना के लिए चिह्नित किया। साथ ही निर्वाचन में लगाए गए कर्मचारियाें के लिए शौचालय आदि के इंतजाम भी देखे।
पालीटेक्निक में मतगणना के दौरान दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही एक गेट से कर्मचारियाें के आने की व्यवस्था और दूसरे गेट को सील करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि मतगणना में लगाए गए कर्मचारियाें की सघन चेकिंग करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। इस मौके पर पीके दीक्षित, आरके उत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें