फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रामनवमी पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित गोष्ठी में भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुपालन करते हुए पर्व मनाए जाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि रामनवमी पर्व मनाने का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब भगवान श्रीराम के आदर्शों पर अमल किया जाए। उन्हाेंने कहा कि रामनवमी पर्व मनाने का मकसद लोगाें को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में समरसता, भाईचारा और प्रेम का संदेश देना है। तभी पर्व मनाने का औचित्य पूरा होता है। पं. जगप्रसाद तिवारी ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान अति उत्साह में किसी भी व्यक्ति की भावना को ठेस न पहुंचाएं। युवा रामभक्त नैतिक मूल्याें के आधार पर चलकर भाईचारे का संदेश दें।
इस दौरान रामभक्ताें को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर अमल कर नैतिक जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया। गोष्ठी में रामलाल रिछारिया, सुरजन सिंह सेंगर, रामेश्वर यादव, रामकिशुन मिश्रा, अरुण सिंह, हरिशंकर शर्मा, प्रमोद गोस्वामी, पूर्व प्रधान प्रेमनारयन गोस्वामी, प्रभाकर द्विवेदी, ओमनारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें