महोबा। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर श्रीनगर के छात्राें ने परचम लहराया। बच्चाें की इस कामयाबी से माता पिता खासे गदगद हैं। उत्तीर्ण चाराें बच्चे कक्षा 6 में देश के अलग-अलग प्रांताें में प्रवेश लेंगे।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए माह अक्टूबर में जिले से एक सैकड़ा से ज्यादा छात्र-छात्राआें ने फार्म भरे थे। जिनकी 5 जनवरी 2014 को आगरा में परीक्षा संपन्न हुई थी। परीक्षा परिणाम आने पर जिले में महज श्रीनगर के चार बच्चाें ने बाजी मारी। इन सभी बच्चाें को कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम नेट पर देखते ही चाराें बच्चे उछल पड़े और खुशी का इजहार किया।
श्रीनगर निवासी टीचर अनिल शुक्ला के बेटे अनन्य शुक्ला का चयन सैनिक स्कूल सतारा महाराष्ट्र, ब्रजेंद्र पाटकार के बेटे नितिन पाटकार का सैनिक स्कूल पिथौरागढ़ उत्तराखंड, हेमप्रकाश गुप्ता के बेटे भास्कर गुप्ता का सैनिक स्कूल कपूरथला पंजाब, राजकिशोर के बेटे अनुज नरवरिया का चयन सैनिक स्कूल बालाचंडी गुजरात के लिए हुआ है। इतना ही नहीं इन चाराें बच्चाें का सैनिक स्कूल पिथौरागढ़ के लिए भी चयन हुआ है। लेकिन अभिभावकाें ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल के अलग-अलग प्रांताें में बच्चाें का प्रवेश कराने का मन बनाया है।